Dehradun NewsBig News

देहरादून में भारी बारिश के कहर, नहर में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत, पुलिस ने किए शव बरामद

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. जिसके चलते प्रदेशभर से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. रायपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात ऑर्डनेंस फैक्ट्री से आगे शराब ठेके के बीच सड़क किनारे नहर में दो व्यक्ति डूब गए. सुचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

नहर में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत

मौके पर पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने देर रात नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया. जिसके पास से सुंदर सिंह नाम का एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद हुआ है. नहर में बहे दूसरे व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस और SDRF की टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

गुरुवार सुबह रेस्क्यू टीम ने अन्य व्यक्ति का शव आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में नहर से बरामद किया है. जिसकी शिनाख्त अर्जुन सिंह राणा (52) निवासी तुनवाला के रूप में हुई. बता दें मृतक आर्मी से ऑर्डनरी कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे और वर्तमान में डील में नौकरी करते थे. बताया जा रहा वह रात में अपनी शिफ्ट पूरी कर वापस लौट रहे थे. मौके से पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की है.

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 1 अगस्त को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें