UttarakhandHaldwani NewsHighlightNainital News

Haldwani news: भारी बारिश ने मचाई हल्द्वानी में तबाही, छह मकान क्षतिग्रस्त, डीएम ने किया निरीक्षण

Haldwani news: हल्द्वानी में कल से हो रही लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश के चलते कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। आपदा प्रभावितों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह मौके पर पहुंची।

Haldwani में मचाई भारी बारिश ने तबाही

बता दें कलसिया नाले से काठगोदाम क्षेत्र के देवलढूंगा, नई बस्ती और बदरीपुरा में भू-कटाव हो गया। भूकटाव होने के चलते एक-एक कर छह मकान नाले में समा गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आसपास के 250 मकानों को खाली कराया।

haldwani breaking

Haldwani सड़के हुई तालाब में तब्दील

बता दें नाले के तेज बहाव के चलते गौला बैराज के गार्ड रूम की दीवार भी ध्वस्त हो गई। दूसरी ओर रकसिया नाले का पानी लालडांठ के पास सैकड़ों मकानों और दुकानों में घुस गया। सड़क किनारे खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में बहने लगे।

haldwani breaking

डीएम ने जाना आपदा प्रभावितों का हाल

Haldwani में मची तबाही में हुई तबाही का निरिक्षण करने के लिए नैनीताल की जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले के आसपास हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान तीन टीमों को नुकसान के सर्वेक्षण के लिए लगाया गया है। डीएम ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

haldwani breaking

मांमले को लेकर दिए ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक छह मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। इसके अलावा देर शाम तक सभी घरों की सूची सर्वे रिपोर्ट के हिसाब से प्रशासन को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके साथ ही तात्कालिक सहायता राशि बांटने के निर्देश दिए गए हैं।

haldwani breaking

आपदा प्रभावितों को किया राहत कैंप (Relief camp) में शिफ्ट

उन्होंने बताया कि कई घरों में पानी और मलबा आने से घरों के सामान को नुकसान पहुंचा है। उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा कई बुजुर्ग लोगों की दवाइयां को भी नुकसान पहुंचा है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को ऐसे सभी प्रभावित बीमार लोगों के लिए दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें आपदा प्रभावित घरों को खाली कराकर राहत कैंप (relief camp) में शिफ्ट किया गया है। डीएम ने आपदा प्रभावितों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही रहने और खाने की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें