HighlightNainital News

लोस चुनाव पर हल्द्वानी में बोले सीएम धामी, पूरे देश में BJP की लहर, PM को जीत दिलाने के लिए जनता में जोश

देश के कई राज्यों में चुनाव प्रचार कर वापस आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में दावा किया है कि पूरे देश में भाजपा की लहर है.

PM को जीत दिलाने के लिए जनता में जोश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता में जोश और जुनून है इसलिए अबकी बार 400 पार का नारा देश में चल रहा है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड में भी भाजपा पांचो सीटों को बड़े अंतर से जीत रही है.

कांग्रेस को वोट डालने नहीं गए उनके वोटर : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम वोटिंग प्रतिशत को लेकर कहा की जो भी बातें सामने आई हैं वह कांग्रेस के वोटर है जो उन्हें वोट डालने आये ही नहीं. जबकि भाजपा को वोट डालने के लिए लोगों ने पूरा जोश दिखाया है. इसलिए बड़े अंतराल से भाजपा पांचो सीटों को जीतेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें