HighlightUttarakhand Weather News

देहरादून में जमकर बरसे मेघ, लोगों को मिली गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत अन्य जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में बिजली कडकने के साथ ही तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बादल छाये रहेंगे।

उत्तराखंड में तीन दिन भारी से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर सफर करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें