UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

अगले 24 घंटे इन चार जिलों के लिए भारी, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में मौसम का कहर जारी है। पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश के चलते पहाड़ दरकने जैसी खबरे सामने आ रही है। जिस वजह से मार्गों पर यातायात करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी रहने वाले हैं।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जनपद में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा गरज के साथ-साथ बिजली गिरने और तीव्र बौछार होने की भी संभावना है। मौसम विभाग द्वारा इन जिलों के लिए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें