UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अपडेट देख कर ही निकले घरों से बाहर

प्रदेश में पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक भारी से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 16 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में मौसम ठीक न होने तक यात्रा न करने की अपील की है।

आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी ने गुरुवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने आपदा सचिव को हरिद्वार के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचने के निर्देश दिए। इसके अलावा वहां पर फूड पैकेट उपलब्ध कराने और सभी विभागों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें