Champawat NewsHighlight

भारी बारिश ने मचाई चंपावत में तबाही, खतरे की जद में आए भवन, कहीं पुलिया बही तो कहीं ढह गए घराट

चंपावत मे मंगलवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है. जिले के दूरस्थ क्षेत्र मछियाड़ में बारिश भारी ने कई पैदल पुलिया और घराटो को बहा दिया है. ग्राम प्रधान के मुताबिक मूसलाधार बारिश से घाटखोला पुल, सडीखाल, घुगती खोला पैदल पुल पूरी तरह बह गए हैं. वहीं रोतेली पुल क्षतिग्रस्त हो गया है.

भारी बारिश ने मचाई चंपावत में तबाही

ग्राम प्रधान के मुताबिक ईजड़ा तोक में रघुवर सिंह का घराट व घराट में रखा चार-पांच कुंतल राशन बह गया है. उधर सड़ी खाल में घराट की गूल बह गई है और घुघती खोला में एक पुराना घराट बह गया. इसके अलावा जुकानी, फुल्ला, घुघती खोला, धारतोक पेयजल योजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. वहीं बन डिगरा में पाइपलाइन वह गूल पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है.

सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को किया दूसरी जगह शिफ्ट

ग्राम प्रधान ने प्रशासन से जल्द से जल्द मौका का मुआयना कर क्षति का आंकलन करने की मांग की है. वहीं मछियाड़ में बुधवार सुबह से हुई तेज बारिश से लगभग चार पैदल पुलिया बहने की खबर सामने आ रही है. सुरक्षा के दृष्टिगत एक परिवार को सुरक्षित स्थान पर भवन में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा कोट अमोड़ी में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है.

खतरे की जद में आए भवन

ग्रामीणों के खेत तक बह गए हैं. इसके अलावा कई भवन खतरे की जद मे आ गए हैं. वहीं चंपावत जिले की सीमांत मंच के राजस्व गांव बकोड़ा के संगरून तोक में बारिश ने कहर मचाया हुआ है. मूसलाधार बारिश से आया मलबा लोगों के घरों में जा घुसा है. आलम ये है कि ग्रामीणों के आधे भवन मलबे से दब गए हैं. लोगों ने किसी तरह घरों से भागकर अपनी जान बचाई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें