Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना

देहरादून : उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार एक-दो दिन से बारिश हुई है जिससे कई सड़कें बंद हो गई है। इसी के साथ नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने इन जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ अन्य इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने का भी अनुमान है। उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में रविवार तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें