International News

अफगानिस्तान में बाढ़ से जानमाल को भारी नुकसान, 68 लोगों की मौत, 300 जानवर मरे

अफगानिस्तान में बाढ़ से जानमाल को भारी नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। पश्चिमी अफगानिस्तान के घोर प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में करीब 68 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बाढ़ में दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर भी सामने आ रही है।

300 से ज्यादा जानवर मारे गए

वहीं मीडिया रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार को उत्तरी प्रांत फरयाब में 18 लोगों की मौत हुई है और दो अन्य लोग घायल हैं। जिले में संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है और 300 से ज्यादा जानवर मारे गए हैं।

घोर प्रांत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित

रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र बाढ़ एजेंसी ने कहा था कि अप्रत्याशित भारी बारिश से अफगानिस्तान में उत्तरी प्रांत बाद्यलान में हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए। घोर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 2500 परिवार प्रभावित हुए हैं। यह प्रांत 10 मई से बाढ़ से प्रभावित था। विश्व खाद्य संगठन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं बचे हैं। अफगानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ में 70 लोगों की मौत हुई थी।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें