समाचार

यहां हुआ खतरनाक लैंडस्लाइड, मार्ग बाधित, देखिए वीडियो

lanslide in himachalहिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शिमला और काजा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर उरनी ढांक के पास जेएसडब्ल्यू के फ्लैशिंग टनल के पास भूस्खलन हुआ है।

बताया जा रहा है कि दिन के समय किन्नौर में शिमला और काजा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 5 पर उरनी ढांक के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ। इस दौरान सड़क से गाड़ियां गुजर रहीं थीं।

गनीमत रही कि इस लैंडस्लाइड की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाईवे बाधित हो गया।

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीमों ने मार्ग को खोलने के प्रयास शुरु किए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें