HighlightMussoorie NewsUttarakhand Weather News
Mussoorie Bus Stand के पास हुआ भारी भूस्खलन, कई पर्यटक फंसे

Mussoorie news: प्रदेश में मौसम का मिजाज आज भी बदला हुआ है। मसूरी में शुक्रवार सुबह Mussoorie Bus Stand के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन होने के चलते सड़क बंद हो गई। जिससे मसूरी में जाम की स्थिति हो गई। आवाजाही कर रहे कई पर्यटक के फंसे होने की भी सूचना सामने आ रही है।
Mussoorie Bus Stand के पास हुआ भूस्खलन
भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन को मौके पर भेजा। सड़क बन्द होने के कारण मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कई वाहन भी वहां फंसे हुए हैं। फिलहाल मार्ग को खोलने का काम किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह अनुसार शुक्रवार को देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।