Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी, मौसम विभाग ने जारी की बारिश और बादल फटने की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के अलग अलग जिलों में भारी बारिश के चलते पहाड़ दरकने की खबरे सामने आ रही है। जिस वजह से मार्गों पर यातायात करना खतरे से खाली नहीं है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी रहने वाले हैं।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक चंपावत, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें