Dehradun NewsHighlight

मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर, पुलिस ने ट्रैफिक लाइट का समय किया कम, राहगीरों को मिली राहत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी गर्मी का कहर जारी है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने देहरादून का भ्रमण कर ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग को कम करने के निर्देश दिए हैं। ताकि राहगीरों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सके।

पुलिस ने ट्रैफिक लाइट का समय किया कम

मौसम विभाग ने देहरादून समेत प्रदेश के कई मैदानी इलाकों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में मौसम की मार को देखते हुए एसएसपी ने देहरादून का भ्रमण कर ये जानने की कोशिश की आखिर दून में किन-किन जगहों पर अधिक समय तक ट्रैफिक लाइट जल रही है और लोगों को ट्रैफिक सिग्नल पर कितनी देर तक खड़ा होना पड़ रहा है।

राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत

एसएसपी देहरादून ने राजपुर रोड से लेकर जीएमएस रोड और हरिद्वार मार्ग रिस्पना पुल तक भ्रमण करने के बाद देहरादून में जहां पर भी ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग अधिक थी। उनको तत्काल कम करने के आदेश दिए हैं। ताकि कुछ हद तक राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। एसएसपी ने कहा गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है ताकि लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें