Big NewsUttarakhand Weather News

देहरादून में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, जून में 121 साल बाद 42 पहुंचा पारा, लू को लेकर अलर्ट जारी

देहरादून में गर्मी से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते गुरुवार को जून में 121 साल बाद देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के साथ-साथ गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे।

गर्मी ने तोड़ा 121 सालों का रिकॉर्ड

राजधानी देहरादून में प्रचड़ गर्मी से लोग परेशान हैं। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 122 वर्ष में सर्वाधिक है। इससे पहले चार जून 1902 को देहरादून का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था जो आल टाइम रिकार्ड है। साल 2022 में पांच जून को पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस था।

मैदानी जिलों के लिए जारी किया लू का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार कोदेहरादून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें