Big NewsUttarakhand Weather News

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में भी गर्मी का कहर, टूटा 11 साल का रिकॉर्ड, यहां पढ़ें मौसम का अपडेट

उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। जिसके चलते लोग दोपहर में अपने घरों में ही बैठने को मजबूर हैं। राजधानी देहरादून में जून का गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

देहरादून में टूटा 11 साल का रिकॉर्ड

जून के दूसरे सप्ताह में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। झुलसाने वाली गर्मी दिन के साथ रात को भी बेचैन कर रही है। मंगलवार को राजधानी दून में 11 सालों में सर्वाधिक पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। दिनभर हीटवेव के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।

देहरादून में पारा 43 डिग्री पहुंचने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देहरादून का तापमान 12 जून को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। साल 2013 से 2023 के बीच 2022 में तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था। ये रिकॉर्ड बीते मंगलवार को टूट गया है। दून के सर्वाधिक पारे का ऑल टाइम रिकॉर्ड चार जून 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें