Big NewsUttarakhand Weather News

Heat wave allert : 20 मई तक सताएगी गर्मी, 40 से पार पहुंचा पारा, इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे परेशान

Heat wave allert : मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में देहरादून समेत उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी है

20 मई तक सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो 20 मई तक प्रदेश के मैदानी जिलों में तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मैदानी जिलों में तापमान 41 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। गर्मी बढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। जबकि आज उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

उत्तराखंड के जाने माने फिजिशियन डॉक्टर एसडी जोशी का कहना है कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। लू लगने से व्यक्ति में अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन, भ्रम की स्थिति जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है समय समय पर पानी पीते रहे, प्यास न भी लगे तब भी पानी पीना बहुत जरुरी है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

  • यात्रा के दौरान पानी अपने साथ रखें।
  • ORS और घर पर बने पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, नारियल पानी, छांछ का उपयोग करते रहें।
  • मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें।
  • बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर नजर रखें।
  • अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधि से बचें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें