National

देश के बिहार और यूपी में लू बनी जानलेवा, गर्मी से हुई कई लोगों की मौत, असम में बाढ़ से तबाही  

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने अपना कहर बना रखा है। इस तेज गर्मी के चलते कई लोगों की मौत हो गई है। उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में गर्मी और लू जानलेवा बनती जा रही है। उत्तरप्रदेश में लू की चपेट में आने से 103 तो बिहार में 45 लोगों की मौत हो गई है।

यूपी में 103, बिहार में 45 लोगों की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में 103 तो बिहार में 45 लोगों की मौत हो गई है।  वहीं ओडिशा में भी 20 लोगों की मौत तेज गर्मी के कारण हुई है। मसम विभाग के अनुसार, बिहार और पूर्वी यूपी में अगले दो दिनों तक लू चल सकती है और 20 जून के बाद भी राहत मिलने की उम्मीद है।

चेन्नई, असम और राजस्थान में बाढ़

वहीं, चेन्नई और असम में बाढ़ जैसी स्थिति हो रखी है। कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। लोगों की जिंदगी भारी बारिश और बाढ़ से काफी मुश्किल हो गई है। वहीं राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिख रहा है। वहां के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें