Big NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ धाम में अचानक बिगड़ी दो लोगों की तबीयत, दोनों को किया गया एयरलिफ्ट

केदरानाथ धाम में अचानक से दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों को जल्द से पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया।

केदारनाथ धाम में दो लोगों की बिगड़ी तबीयत

बाबा केदार के कपाट कल खुलने जा रहे हैं। जिसके दो दिन पहले धाम में दो लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दोनों लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट किया गया। एयर लिफ्ट कर दोनों को फाटा पहुंचाया गया।

एयरलिफ्ट कर दोनों को पहुंचाया गया अस्पताल

अचानक से दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर फाटा ले जाया गया। फाटा में दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद इन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का स्वास्थ्य अब ठीक है।

ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे।इसी दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button