Highlight

चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक, यात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस की उपलब्धता रखने के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा को देखते हुए बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

यात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस की उपलब्धता रखने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों और मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित रेस्पॉन्स टाइम कम से कम करने, चिकित्सा इकाइयों में दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने रतूड़ा पहुंचे मंत्री

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत रुद्रप्रयाग स्थित रतूड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के गोदाम, वेलनेस सेन्टर एवं हट्स (काँटेज) निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें