Almora NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: दोस्त के साथ घूमने गया था युवक, नदी में डूबने से मौत, यहां का है मामला

cabinet minister uttarakhand

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के चौखुटिया में रामगंगा नदी में डूबने से हल्द्वानी के युवक की मौत हो गई। युवक यहां अपने दोस्त के साथ आया था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक का परिवार अभी हल्द्वानी में रहता है।

जानकारी मुताबिक पारस अधिकारी (22) पुत्र लाल सिंह हाल निवास कुसुमखेड़ा हल्द्वानी बीते सोमवार की शाम रिठाचौड़ा निवासी अपने दोस्त योगेश जोशी के साथ यहां आया था। आज सुबह दोनों दोस्त सहित तीन लोग अगनेरी मंदिर रामगंगा नदी के पास नहाने गए। इस बीच पारस डूब गया।

दोस्त ने उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह उसको नहीं बचा पाया। बाद में लोगों ने उसके शव को निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार हेमन्त सिंह मेहरा भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव का पंचनामा किया। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। बताया जाता है मृतक के पिता हल्द्वानी में ऑटो चलाते हैं। मृतक मूल रूप से रानीखेत का रहने वाला बताया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें