Big NewsUttarakhand

इन्हें दी उत्तराखंड के गृह सचिव की जिम्मेदारी, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

चुनाव आयोग ने आईएएस दिलीप जावलकर को उत्तराखंड के नए गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। वर्तमान में आईएएस जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं।

IAS दिलीप जावलकर को सौंपी गृह सचिव की जिम्मेदारी

बीते सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह सचिव शैलेश बगोली को पद से हटाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को आईएएस दिलीप जावलकर को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस वजह से लिया फैसला

बता दें आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली गृह सचिव के पद से इसलिए हटाया गया क्योंकी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव भी हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें