Big NewsDehradun News

इन्हें किया HNB का चिकित्सा शिक्षा विवि देहरादून का कुलपति नियुक्त, आदेश जारी

हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति के रूप में डॉ. मदन लाल ब्रह्मा भटट को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गुरुवार शाम को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

डॉ. मदन लाल ब्रह्मा भटट को दी बड़ी जिम्मेदारी

बता दें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पूर्व कुलपति रह चुके केजीएमयू के रेडियोथैरेपी विभाग के प्रोफेसर डॉ मदन लाल ब्रह्म भट्ट को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून का कुलपति नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand news

शासन ने किए आदेश जारी

जारी आदेश में लिखा है कि हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा, शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति के पद के कार्य दायित्यों के प्रावधानों के अधीन डॉ मदन लाल ब्रह्म भट्ट, प्रोफेसर, रेडियोथैरेपी विभाग, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की अधिवर्षता प्राप्त करने तक जो भी पहले हो छह तक की अवधि के लिए हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून का कुलपति नियुक्त किया जाता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें