Big NewsBageshwar news

मोबाइल देखने से किया मना तो सातवीं के छात्र ने उठाया घातक कदम, खत्म कर ली अपनी जीवनलीला

मोबाइल देखने की लत के चलते एक सातवीं की छात्र ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लेखनी गांव में एक सातवीं कक्षा के बच्चे को जब परिजनों ने मोबाइल देखने से रोका तो वो फंदे पर लटक गया और अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मोबाइल देखने से किया मना तो बच्चे उठाया घातक कदम

बागेश्वर जिले में लखनी गांव में एक बच्चे को परिजनों ने फोन देखने से रोका तो उसने अपनी जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को 13 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र केवलानंद अपनी मां से फोन देखने की जिद कर रहा था। लेकिन मां ने उसे मना कर दिया जिस से नाराज होकर उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

फांसी के फंदे पर झूलकर दे दी अपनी जान

बताया जा रहा है कि मां के डाटने पर मनीष अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक वो बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे बुलाया लेकिन वो फिर भी नहीं आया। खिड़की से देखा तो मनीष रस्सी का फंदा बनाकर उस पर लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजनों ने रस्सी काटी और उसे सीएचसी बैजनाथ ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम

इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। किशोर के इस कदम से मां और परिजन स्तब्ध हैं। किशोर की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें