HighlightNainital News

हल्द्वानी में कहर : जानी मानी मनोचिकित्सक डा. नेहा शर्मा का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

हल्द्वानी : हल्द्वानी में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बता दें कि हल्द्वानी में मनसा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की जानी मानी मनो चिकित्सक डा. नेहा शर्मा का निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि वो कोरोना से संक्रमित थीं। डॉक्टर ने हल्द्वानी के सेंट्रल हास्पिटल में अंतिम सांस ली। डा. नेहा अस्थमा व साइनोसाइटिस की मरीज थीं। बुधवार से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। इशके बाद उनका सीने का सीटी कराया गया जो बिल्कुल ठीक था। उनका आक्सीजन सेचुरेशन गुरूवार को 99 था। लेकिन शुक्रवार को अचानक वह 93 पहुंच गया। इसके बाद उनका दोबारा से सीटी स्कैन कराया गया तो पता चला कि उनके फेफड़े 90 प्रतिशत संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। उन्हें तुरंत वेंटीलेटर पर रखा गया।  दो घंटे के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे हल्द्वानी स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। डॉक्टर खुद हैरान हैं कि एक दिन में डॉक्टर की हालत इतनी कैसे खराब हो गई। 32 वर्षीय डा. नेहा शर्मा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थींं कुछ दिन पहले सत्यमेव जयते डाट काम को उन्होंने फोन पर बताया था कि वे अब टेली सर्विस से अपने आवास से ही मरीजों को सलाह देंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें