पौड़ी गढ़वाल : विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात दूसरी सूची जारी कर दी है। 53 प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि 6 सीटों पर नाम पेंडिंग में हैं। इसमे चौबट्टाखाल सीट भी शामिल है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में तो परिवारवाद से परहेज किया और इसकी बात कही। हरीश रावत अपनी बेटी अनुपमा रावत के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन टिकट नहीं दिया गया। वहीं ऐसे में लग रहा है कि कांग्रेस हरक को टिकट नहीं देगी क्योंकि उनकी बहूं को लैंसडाउन से टिकट दिया गया है।
क्या हरक देंगे सतपाल महाराज को टक्कर?
लेकिन जिस तरह से कांग्रेस ने चौबट्टाखाल सीट को पेंडिंग में रखा है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उनको चौबट्टाखाल से टिकट दे सकती है औऱ हरक सिंह रावत सतपाल महाराज को टक्कर दे सकते हैं। हालांकि इसको लेकर हरक या कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कोई बयान नहीं दिया है। कांग्रेस द्वारा दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद एक बार फिर से कई सीटों पर दावेदार नाराज होते दिखाई दिए। कई दावेदार नाराज बताए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से भाजपा के दिलीप सिंह रावत सहित अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि कांग्रेस हरक सिंह रावत को विधानसभा चुनाव -2022 के लिए टिकट देती है कि नहीं।हालांकि सभी को चौंकाते हुए कांग्रेस की 53 प्रत्याशियों की लिस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य को बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट दिया गया है। बाजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी राजेश कुमार के खिलाफ यशपाल आर्य तो नैनीताल विधानसभा सीट में बीजपी प्रत्याशी सरिता आर्य के खिलाफ संजीव आर्य को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इन सीटों का रोका:
नरेंद्र नगर
टिहरी
सल्ट
हरिद्वार ग्रामीण
रुड़की
चौबट्टाखाल