National

हरियाणा के सीएम खट्टर का ऐलान, गांव को सौंपेगे अपना पुश्तैनी घर, यहां बनेगी ई-लाइब्रेरी

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को ऐलान किया कि वे रोहतक जिले के बनियानी गांव में स्थित अपने पुरखों का घऱ गांव को सौंपेंगे, ताकि इस जगह पर गांव के बच्चों के लिए ई-लाइब्रेरी बनाई जा सके। दरअसल, सीएम मनोहर लाल खट्टर आज सुबह ही अपने घर गए थे। बनियानी गांव में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा, मैं अपने गांव आया हूं। यह गांव मेरे लिए स्पेशल है क्योंकि मैंने अपना पूरा बचपन यहां बिताया है और मैंने अपनी पढ़ाई भी यहीं से की है।

पुश्तैनी मकान में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

उन्होनें आगे कहा कि, मैंने सोचा मेरा पुश्तैनी मकान गांव के किसी काम आना चाहिए। आज मैंने एक ऐलान किया है। मेरे घर के साथ में मेरे चचेरे भाई का भी मकान है। पूरी प्रॉपर्टी 200 वर्ग गज में है। इसे मैंने गांव को दे दिया है, जिससे गांव के लोग यहां ई-लाइब्रेरी खोल सकें और बच्चों के फायदे के अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल कर सकें। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने अपने गांव में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें