Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

पीएम मोदी के गढ़ बनारस में 10-10 रुपये में चाय बेच रहे हरदा, बोले- पैसे सबको देने पड़ेंगे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद कई नेता और प्रत्याशी आराम फरमा रहे हैं तो कोई यूपी की राह पकड़ लिए हैं. इनमे से एक हैं पूर्व सीएम हरीश रावत। जी हां बता दें कि हरीश रावत अब यूपी में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. चुनाव प्रचार के लिए हरीश रावत ने अब यूपी का रुख किया है। य़ूपी में भी हरीश रावत सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत अब यूपी में लोगों को चाय पिला रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं.

बता दें कि हरीश रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. यूपी में भी हरदा का वहीं चेहरा देखने को मिला जो उत्तराखंड में देखने को मिलता है। बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश के बनारस में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बनारस में हरीश रावत कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर कैंपेन करते नज़र आए। इस दौरान हरीश रावत पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ यानी की संसदीय क्षेत्र बनारस में चाय बनाते हुई नजर आए और कार्यकर्ताओं को चाय पिलाते हुए नजर आए।

हरीश रावत ने 10 रुपये की चाय-चाय बोलते हुए कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई। हरीश रावत बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पूर्व दुर्गाकुंड मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें