Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार की ‘एक प्रयास’ ट्रस्ट और प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र ने रौपे 100 पौधे

हरिद्वार : आज 3 जुलाई को हरिद्वार केंद्रीय विश्वविद्यालय की ‘एक प्रयास’ ट्रस्ट और प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग से भारत की हरियाली परियोजना के अंतर्गत 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर एटीसी के डिप्टी कमांडेंट सुरजीत सिंह पवार ने आश्वासन दिया कि एटीसी परिवार की ओर से इन पौधों को वृक्ष बनने तक भली भांति देखभाल और संरक्षण किया जाएगा जिससे की वातावरण को स्वच्छ करने में सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट से निधि धीमान, रश्मि रतूडी, उमेश डंगवाल, दिनेश रावत, सौरभ मिश्रा, संजय सिंह, अरविंद तोमर, , संजीव शर्मा, ललित गुप्ता, धर्मेंद्र मित्तल, नवीन चांदना, अभिराम मिश्रा, रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। एटीसी सेक्टर-3, भेल हरिद्वार की ओर से मोहन लाल, नरेश ज़खमोला, संदीप सिंह नेगी, राजेन्द्र लखेड़ा, प्रवीन कुमार उनके सहयोगी स्टाफ एवं अन्य प्रशिक्षु उपस्थित रहे। हरिद्वार केंद्रीय विश्वविद्यालय की एक प्रयास ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश डंगवाल और सचिव दिनेश रावत ने यह आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह की कोशिश ट्रस्ट द्वारा जारी रहेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें