Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, छत से कूदी युवती

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवती के छत से कूदने और घायल होने का मामला सामने आया है। युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर शादी  से इंकार कर दिया। ये जानकर युवती चौंक गई और वो छत से कूद गई।

मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर की एक कॉलोनी का युवक कई साल से अहबाबनगर क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। वहीं रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर कई बार उसे होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। बताया कि करीब दो महीने पहले पुलिस से उसने शिकायत भी की थी। तब युवक के रिश्तेदार पार्षद और कुछ अन्य व्यक्तियों ने आपस में इस मामले को सुलझाने का भरोसा दिलाकर शिकायत वापस करा दी थी।

युवती पक्ष का कहना है कि पुलिस चौकी से आकर ईद के बाद शादी की बात तय हुई थी, लेकिन 20 दिन गुजर जाने के बाद भी टाल मटोल की जाती रही। इस मामले को लेकर मंगलवार की रात फिर दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे। बात बिगड़ती  देख युवती ने छत से छलांग लगा दी। घायल होने पर उसे आनन फानन में निजी क्लीनिक ले जाया गया। अब फिर से कुछ लोग मामला दबाने में जुटे हैं।

युवती पक्ष का कहना है कि युवक उससे शादी करे। अन्यथा मुकदमा दर्ज करवाएंगे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्रकार नैथानी ने बताया कि इस बारे में अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें