Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरदा बोले : भाजपा के CM चयन का सीन नाटकीय, मैं कल करुंगा सारे घटनाक्रम का राजनैतिक चीर-फाड़

CURFEW IN UTTARAKHAND
देहरादून : उत्तराखंड को नया सीएम मिल गया है। कुछ ही देर में खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी 11वें सीएम के रुप में पद की शपथ लेंगे। वो अभी राजभवन जाएंगे और राज्यपाल शपथ दिलाएंगी। वहीं बता दें कि भाजपा के नए सीएम के ऐलान के बाद अब विपक्ष उन पर हमला वर हो गया है। आम आदमी पार्टी समेत कांग्रेस और अन्य पार्टी भाजपा पर हमला कर रही है। वहीं इसमे हरदा आखिर कैसे पीछे रह सकते थे। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के नए सीएम के चयन प्रक्रिया पर हमला किया है।
हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गये हैं। खुशी है एक किसान का बेटा पुष्कर सिंह धामी जी राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, उनको बहुत-२ बधाई। आज शुभकामना देने का दिन है। कल मैं इस सारे घटनाक्रम की राजनैतिक चीर-फाड़ करूँगा। मगर आज केवल-केवल पुष्कर धामी जी को बधाई देता हूंँ, उनके जीवन में यह बड़ा क्षण है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें