Big NewsNainital News

हरदा ने किया खंडन, कहा- मैं इस बकवास पर कमेंट करना अपना अपमान समझता हूं, ये भाजपा के झूठ की लाइब्रेरी से निकला हुआ पन्ना

हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया की कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सरकार आने पर कई तरह की पेंशन दी जाएगी, उत्तराखंड के 4 लाख 75 हजार गरीब तबके के लोगों को 40 हजार रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे जिससे व्यक्ति की परचेसिंग पावर बढ़ेगी राज्य के जीएसटी को भी मजबूती मिलेगी और राज्य की ग्रोथ भी मजबूत होगी।

वहीं राज्य में अंदर मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जुम्मे की नमाज के आदेश का खंडन करते हुए हरीश रावत ने कहा यह भाजपा के झूठ की लाइब्रेरी से निकला हुआ पन्ना है जिसे भाजपा चुनाव के समय इस्तेमाल कर ध्रुवीकरण करना चाहती है, जबकि कांग्रेस की सरकार के समय संस्कृत विश्वविद्यालय से लेकर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई थी, उन्होंने कहा कि भाजपा जितना हमें घेरने की कोशिश करेगी उतना ही नुकसान झेलेगी क्योंकि राज्य की जनता अब कांग्रेस के साथ है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें