Dehradun NewsBig News

हरदा ने किया मौन उपवास का ऐलान, टिहरी विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए बनाया ये प्लान

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत टिहरी बांध के विस्थापित परिवारों को भूमिधरी का अधिकार न मिलने के विरोध में एक फरवरी को गांधी पार्क में मौन उपवास पर बैठने का ऐलान किया है।

हरदा ने किया मौन उपवास का ऐलान

टिहरी विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने आगामी एक फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क में मौन उपवास पर बैठने का ऐलान किया है। हरदा ने कहा कि ये बेहद चिंताजनक है कि टिहरी बांध निर्माण से लोगों ने खेती बाड़ी, अपने घर की कुर्बानी दी। लेकिन 42 साल बाद भी विस्थापितों को दी गई जमीन पर भूमिधरी का अधिकार नहीं मिला है। हरिद्वार पथरी में बसे लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

कांग्रेस ने जारी किए थे मालिकाना हक देने के निर्देश

हरदा ने कहा कि 2016 में हमारी सरकार ने टिहरी विस्थापितों को मालिकाना हक दिए जाने के निर्देश जारी किए थे और पत्रावली तैयार करवाई थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद यह प्रक्रिया ठंडे बस्ते में डाल दी गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने अपनी ओर से सर्वेक्षण कराया था लेकिन इस तथा कथित सर्वेक्षण में टिहरी विस्थापितों के पास आवंटित 912 एकड़ भूमि की बजाय 968 एकड़ भूमि पर कब्जेदार बताए जाने के बाद सारे मामले को उलझाया गया।

उपवास पर बैठने की दी चेतावनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने वन विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण और उसके निष्कर्ष को वापस लिए जाने की मांग उठाई है। हरदा ने कहा कि टिहरी विस्थापितों को न्याय नहीं मिला तो वह आगामी एक फरवरी को गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास रखकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें