Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : बालिका आवासीय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 13 छात्राएं पॉजिटिव

लक्सर : लक्सर के गोवर्धनपुर बालिका आवासीय विद्यालय में कोरोना बम फूटा है। गोवर्धनपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 26 बालिकाओं की जांच में 13 बालिकाएं व स्टाफ की महिला एक महिला सहित दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने छात्रावास को कंटेनमेंट जोन बनाकर छात्रावास आइसोलेट कर दिया है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बालिकाओं तथा कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी परिजन और अन्य व्यक्तियों को खुद आइसोलेट करने की अपील की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें