Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPauri Garhwal NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : गुस्से में हरक, अपनी विधानसभा के इस कार्यक्रम से भी बनाई दूरी

corona virus patients in uttarakhand

कोटद्वार : हरक सिंह रावत पूरे दिन कहां थे, किस से मिले और क्या किया, फिलहाल यह किसी को जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत किसी होटल में रुके हैं। उनकी नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हरक सिंह रावत कल रात से किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। और तो और हरक सिंह रावत को आज कोटद्वार में कार्यक्रम में शामिल होना था।

हरक का कार्यक्रम भी तय किया गया था, लेकिन हरक नहीं पहुंचे। लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत कोल्हूचौड़ स्थित वन विश्राम गृह का जीर्णाेद्धार के बाद लोकार्पण किया गया। 1.05 करोड की लागत से वन विश्राम गृह के सौंदर्यीकरण के साथ ही कोल्हूचौड़ में पर्यटकों के लिए चार काटेज भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को शामिल होना था। लेकिन, हरक के नहीं पहुंचने से शुभारंभ उनके प्रतिनिधि और पीआरओ सीपी नैथानी ने किया।

उन्होंने विपक्ष पर विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि लालढांग मोटर मार्ग, टाइगर सफारी में चल रहे विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने के कई प्रयास किए गए। लेकिन, सभी बाधाओं को पार करते हुए वन मंत्री हरक सिंह रावत ने विकास कार्यों को पूरा कराया। जल्द ही लालढांग मोटर मार्ग और टाइगर सफारी का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें