Nainital NewsBig News

जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का अधनग्न शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाले किनारे जंगल में पेड़ से महिला का अधनग्न शव लटका मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

पेड़ से लटका मिला महिला का अधनग्न शव

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक महिला नौ दिन से अपने घर से लापता थी। महिला का शव नाले किनारे पेड़ से लटका मिला। शव बुरी तरह से सड़ चुका था और महिला के शरीर के कुछ हिस्से को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचा हुआ था। महिला की पहचान तारादेवी (45) पत्नी ललित निवासी मुखानी के रूप में हुई है।

नौ दिनों से लापता थी महिला

पुलिस ने बताया महिला का पति ललित सूबेदार के पद से रिटायर हैं। जबकि महिला के दो लड़के सेना में जवान है। महिला के पत्नी ने बताया उसकी पत्नी 26 मार्च को अचानक घर से बिना किसी को कुछ बताए लापता हो गई। महिला का फ़ोन भी घर पर ही था। काफी तलाश के बाद जब महिला का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

नाले किनारे पेड़ से लटका मिला शव

गुरुवार को तारादेवी का शव कमलुवागांजा स्थित जीएनजी ग्राउंड के पीछे नाले किनारे पेड़ से लटका मिला। लोगों ने महिला का शव लटकता देख पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला के कपड़ों से महिला की शिनाख्त की गई। महिला के पति ललित ने बताया कि तारा मानसिक तौर पर बीमार थी। पिछले 5 साल से महिला का एम्स में इलाज चल रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर एसपी सिटी ने बताया कि शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के एक पैर की एड़ी को जानवरों ने नोंच दिया है। संभवत इसी वजह से कमर के नीचे का कपड़े गायब हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें