Nainital NewsBig NewsHaldwani News
हल्द्वानी का चर्चित करोड़पति ठेकेदार गिरफ्तार, चेक बाउंस मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के सबसे चर्चित करोड़पति ठेकेदार धनंजय गिरी को पुलिस और एसओजी की टीम ने हल्द्वानी के उंचापुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
हल्द्वानी का चर्चित करोड़पति ठेकेदार धनंजय गिरफ्तार
बता दें चेक बाउंस मामले में धनंजय गिरी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके बाद से पुलिस धनंजय की तलाश में थी। जानकारी के मुताबिक धनंजय का शहर के कई सफेदपोश और अधिकारियों से लेनदेन थी।
चेक बाउंस मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार
नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा के सख्त निर्देश के बाद धनंजय की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ देर बाद धनंजय को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। गौरतलब है कि धनंजय लंबे समय से ठेकेदारी के नाम पर जालसाजी कर रहा था।