Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी हिंसा : सीएम धामी की घोषणा पर बोले SSP, हमारे अधिकारियों का…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद हल्द्वानी के हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में 24 घंटे बाद ही पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। जिस पर नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

CM की घोषणा पर सामने आई SSP की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घोषणा से हमारे अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है। किसी भी पुलिस कर्मी को प्रेरित करने के लिए यह बिल्कुल सही कार्य है।

घोषणा के 24 घंटे बाद ही स्थापित की पुलिस चौकी

सीएम धामी की घोषणा के 24 घंटे बाद ही बनभूलपुरा में पुलिस चौकी स्थापित की गई। मंगलवार को हल्द्वानी हिंसा में घायल महिला पुलिस कर्मियों ने चौकी का उद्घाटन किया था।

सातवें दिन भी जारी है बनभूलपुरा में कर्फ्यू

बता दें आठ फरवरी की शाम अतिक्रमण हटाने का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ उपद्रव पर उतर आई थी। क्या बच्चे क्या और महिलाएं। सभी इस हिंसा में शामिल दिखे। उपद्रवी भीड़ ने बनभूलपुरा थाना घेर लिया था। आरोप है कि पेट्रोल बमों से थानों को आग लगा दी गई।

छह लोगों की हो चुकी है मौत

जब थाने के अंदर फंसे पुलिसकर्मियों की जान खतरे में आई और दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए तो प्रशासन की और से देखते ही उपद्रवियों को गोली चलाने के निर्देश दिए गए। बता दें हल्द्वानी हिंसा में अभी तक तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने 70 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। बनभूलपुरा इलाके में आज सातवें दिन भी कर्फ्यू जारी है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें