Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा : छह दंगाई गिरफ्तार, आगजनी और पथराव में थे शामिल

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी उपद्रवी आगजनी और पथराव में शामिल थे। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अभी तक नैनीताल पुलिस हिंसा में शामिल 74 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हल्द्वानी हिंसा में शामिल छह दंगाई गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बुधवार को हिंसा में शामिल छह और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इन सभी उपद्रवियों ने मुखानी थाने की गाड़ी को आग के हवाले किया था। इसके साथी नगर निगम के कर्मचारियों पर भी हमला किया था। बता दें सभी आरोपियों को सीसीटीवी और वीडियो की मदद से चिन्हित किया गया था।

हल्द्वानी हिंसा में शामिल 74 उपद्रवी हो चुके हैं गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस अभी तक हल्द्वानी हिंसा में शामिल 74 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही बंद घरों में रहने वालों की भी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मालिक फिलहाल फरार चल रहा है। लेकिन उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें