Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा : अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, 42 उपद्रवी गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही बीते गुरुवार को पुलिस ने पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

42 उपद्रवी हो चुके हैं गिरफ्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों का असर लगातार दिख रहा है। नैनीताल पुलिस ने बीते गुरुवार को पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बता दें अब तक पुलिस इस मामले में कुल 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

बता दें कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व पत्रकारों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना की गई थी। जिसके संबंध में थाना बनभूलपुरा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। नैनीताल पुलिस ने बताया कि हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

क्या होता है लुक आउट नोटिस

लुकआउट नोटिस यानी एलओसी किसी भी आरोपी (भारतीय या विदेशी) के खिलाफ जारी किया जा सकता है। कोई अपराधी अगर जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है या अदालत में पेश होने से इनकार कर रहे है तो उसके लिए भी ये नोटिस जारी किया जाता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें