Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा : बनभूलपुरा में आठवें दिन भी जारी है कर्फ्यू, आज से रहेगी दो घंटे की छूट

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में सातवें दिन बाद भी कर्फ्यू जारी है। गुरुवार से जिला प्रशासन एक लाख की आबादी को राहत देने जा रही है। बता दें आज से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। ढील भी अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

आज से रहेगी दो घंटे की छूट

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जो आदेश दिया है उसके अनुसार मंडी गेट शनि बाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी। इस क्षेत्र रहने वाले लोग क्षेत्र में कहीं भी जा सकते हैं।

बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से रहेगी बंद

डीएम वंदना सिंह के निर्देशानुसार शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। बाहरी आवाजाही बनभूलपुरा में पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही भारी पुलिस फाॅर्स पहले की तरह ही तैनात रहेगी। दुकानें खोल दी जाएगी। जिला प्रशासन ही दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा और इंटरनेट पूरी तरह से बंद रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें