Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी हिंसा : मास्टरमाइंड की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज, प्रशासन को कर रहे थे गुमराह

नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की पत्नी पत्नी साफिया मलिक के खिलाफ भी मुकादमा दर्ज कर लिया है। बता दें नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की ओर से सफिया मलिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

मास्टरमाइंड की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी की ओर से सरकार की 13 बीघा से अधिक जमीन को षड्यंत्र करते हुए खुर्द करने के प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच पर यह भी पता चला है की 1988 में मृतक व्यक्ति के नाम पर एफिडेविट बनाकर प्रशासन और न्यायालय को भी गुमराह किया गया है।

सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि 1988 में मृत व्यक्ति को 1994 और 2007 में जीवित दिखाया गया है। इसके अलावा अभिलेखों की जांच में कई और तथ्य प्रकाश में आए हैं। लिहाजा अब नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द करने और षडयंत्र करने के मामले में अब्दुल मलिक, सफिया मलिक सहित छह लोगों पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मामले की जांच जारी

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर नैनीताल ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सहायक नगर आयुक्त की तहरीर के आधार पर अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें