Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी हिंसा : जहां से हटा था अतिक्रमण वहीं बनी पुलिस चौकी, ADG अमित सिन्हा पहुंचे तो कहा ये

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू आठ दिन बाद भी जारी है। शुक्रवार को एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नई बनाई गई देखरेख पुलिस चौकी का जायजा लिया। ये चौकी वही बनाई गई है जहां से हाल ही में अतिक्रमण हटाया गया था।

पुलिस चौकी पहुंचे ADG प्रशासन

बता दें आठ फरवरी को हुई हिंसा के बाद से उत्तराखंड पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। सीएम धामी की घोषणा के बाद अब्दुल मलिक की ओर से किए अतिक्रमण को हटाकर वहां देखरेख पुलिस चौकी स्थापित की गई है। एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नई बनाई गई पुलिस चौकी का जायजा लिया और वहां अधिकारियों से बातचीत की है। एडीजी ने मौका का भी मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने नए थाने के लिए आवश्यक निर्धारित मानकों के संबंध में प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

42 उपद्रवी हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें आठ फरवरी की शाम अतिक्रमण हटाने का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ उपद्रव पर उतर आई थी। उपद्रवी भीड़ ने बनभूलपुरा थाने को घेर कर पेट्रोल बम से आग लगा दी थी। जब थाने के अंदर फंसे पुलिसकर्मियों की जान खतरे में आई और दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए तो प्रशासन की और से देखते ही उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए।

बता दें हल्द्वानी हिंसा में अभी तक तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने 70 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। अभी तक नैनीताल पुलिस 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें