HighlightNainital News

हल्द्वानी : फ्रंटलाइन वॉरियर्स पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों को लगाई गई वैक्सीन

हल्द्वानी : कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में आज हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। फ्रंटलाइन वॉरियर्स में पुलिस के 600 और नगर निगम के 700 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी है। हल्द्वानी कोतवाली परिसर में कोविड-19 वैक्सीन कैंप में पहले दिन 11 पुलिस कर्मचारियों और 9 नगर निगम कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई, एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि दूसरे चरण में यह अभियान पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों को लगाया जा रहा है।

आपको बता दें कि सभी जिलो में विभागों के कार्यालय परिसर में वैक्सीन ही लगाई जा रही। पुलिस, राजश्व, पंचायतीराज, स्थायी निकायों के सफाई कर्मी, सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानोंं को टीका लग रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 67 हजार फ्रंट लाईंन वर्कर का डाटा तैयार किया है। बता दें कि देहरादून में जिला अधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें