Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी : बारातघर में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, दीवार पर टंगा हुआ था शव

हल्द्वानी के एक बारातघर में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की लाश को हत्या के बाद बारातघर की दीवार से टांगा गया था। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारातघर में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी में रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बरातघर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव बारातघर की दीवार से लटका मिला।

बारातघर में दीवार से टंगी मिली लाश

हल्द्वानी में रविवार सुबह एक बरातघर में लोगों ने महिला की लटकी हुई लाश देखी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिन ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला अभी तक हत्या का ही नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला को कहीं और मारा गया है। उसके बाद बैंक्वेट हॉल की दीवार से शव को लटका दिया गया है। महिला की नाक से खून भी बह रहा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने बरातघर के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। लेकिन बरातघर के सीसीटीवी कैमरों से भी कुछ हाथ नहीं लग पाया। अब महिला की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ की। लेकिन इसके बाद भी लिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें