HighlightNainital News
हल्द्वानी : साइबर क्राइम रोकने के लिए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी की नई पहल

हल्द्वानी : साइबर क्राइम से लोगों को जागरूक करने के लिए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने नई पहल शुरू की है। लगातार बढ़ रही ऑनलाइन ठगी और फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर फ्रेंड से ठगी के मामलों से किस तरह बचा जाए इसको लेकर नैनीताल पुलिस द्वारा 35 हजार पंपलेट छपवा कर घर-घर पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों या थाने चौकी में आने वाले लोगों को भी जागरूक किया जाएगा, इसके अलावा सड़कों पर पुलिस द्वारा जिन लोगों के चालान किए जाते हैं उन्हें भी पंपलेट को देकर साइबर ठगी और सोशल मीडिया अकाउंट को कैसे सेव करने के लिए जागरूक किया जाएगा। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में ये व्यापक पहल शुरू कर दी गयी है।