HighlightNainital News

हल्द्वानी : भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई बड़े सप्लायर के नाम का खुलासा

हल्द्वानी- हल्द्वानी में एसओजी और पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि पकड़ा गया तस्कर हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस ने तस्कर के पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार तस्कर किच्छा से स्मैक खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करता था। एसओजी और पुलिस टीम ने तस्कर से पूछताछ की जिसमे तस्कर ने कई और सप्लायरों के नामों का खुलासा किया है। वहीं इसके बाद एसओजी टीम अब बड़े स्मैक सप्लायरों की तलाश में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें