Nainital NewsHighlight

राजधानी को जोड़ने वाला हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

नैनीताल जिले में बीते तीन सप्ताह से बंद पड़े राजधानी देहरादून को जोड़ने वाला हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे को रविवार को सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है. जिसके बाद यात्रियों ने राहस की सांस ली है. बता दें बरसात के सीजन में भारी बारिश के कारण चकलुवा के पास स्टेट हाईवे में सड़क और पुल बह गया था.

हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे खुला

हाईवे खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है. बता दें हाईवे बीते तीन सप्ताह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद था. तीन बार पुल को रिपेयर करवाया गया था. बावजूद इसके मूसलाधार बारिश के कारण बार-बार हाईवे बहने से खतरा बना हुआ था. जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने नाले में वेली ब्रिज बनाकर बनाया.

यात्रियों ने ली राहत की सांस

बता दें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी पुल टूटने की वजह से यातायात करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. कुमाऊं कमिश्नर ने 15 दिन के भीतर पुल तैयार करने के लिए निर्देशित किया था. जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग ने दिन-रात काम कर वेली ब्रिज बनाया. जिसका सफल ट्रायल करने के बाद आज से पुल पर सभी वाहनों के लिए यातायात सुचारु कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें