Nainital News

हल्द्वानी : बैराज से कूदने का जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने बचाया, इस कारण दे रहा था जान

हल्द्वानी-परेशानी सबकी लाइफ में है।कोई भी अपने जीवन में संतुष्ट नहीं है। कोई सबकुछ पाकर भी संतुष्ट नहीं है तो कोई कुछ ना पाकर और उसे हासिल करने को लेकर परेशान है। कोई अपने जीवन में अपनी बीमारी से परेशान हैं तो कोई परिवार से कोई आर्थिक तंगी से परेशान है तो कोई नौकरी को लेकर, कोई पढ़ाई को लेकर परेशान है तो मंजिल पाने को लेकर। कई लोग इन परेशानी को झेल नहीं पाते और अपना जीवन खत्म कर लेते हैं या आत्महत्या का रास्ता अपनाते हैं। ऐसा ही कुछ करने जा रहा था हल्द्वानी में एक व्यक्ति।

जी हां बता दें कि काठगोदाम के गौला बैराज में एक व्यक्ति परिवारिक कलेश के चलते आत्महत्या करने पहुंच गया। इस दौरान वो डैम से कूदने की तैयारी कर रहा था तभी पुलिस के गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए अधेड़ को कूदने से पहले ही पकड़ लिया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस अधेड़ को चौकी ले गई, जहां उसे समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि अधेड़ ब्युराखाम का रहने वाला है और सलडी में रेस्टॉरेंट चलाता है। बताया जा रहा है पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ आत्महत्या करने बैराज पर पहुंचा था लेकिन बैराज पर तैनात जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी की तत्परता से उसकी जान बच गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें