Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी के लोगों को झेलनी पड़ेगी थोड़ी परेशानी, पुलिस ने वीकेंड के चलते डायवर्ट किए रूट

नैनीताल पुलिस ने वीकेंड के चलते शहर के रूट को डायवर्ट किया है. पर्यटकों और आम जनता के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है.

पुलिस ने वीकेंड के चलते डायवर्ट किए रूट

शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले और पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए यातायात प्लान प्रभावी रहेगा. पुलिस के अनुसार रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश 12 बजे से 10 बजे तक वर्जित रहेगा.

पुलिस ने अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध) के वाहनों को 4 बजे तक अपनी सेवाएं पूरी करने के लिए कहा है. जिसके बाद 4 बजे से 10 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी बड़ी मंडी से समय 3:30 बजे से 9:30 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी.

ये रहेगा डायवर्जन प्लान

  • कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर, कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जाएंगे.
  • बरेली रोड, रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन गोलापुल बनभूलपुरा के पास रोड के बाई ओर रोकें जाएंगे.
  • चोलगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जाएंगे.
  • अल्मोडा, बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे. जहां उनको समय 10 बजे तक रोका जाएगा.
  • मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे. जहां उनको समय 10 बजे तक रोका जाएगा.
  • भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को समय 12:00 बजे से 10 बजे तक सलड़ी चौकी, अमृतपुर में रोका जाएगा.
  • =पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले (आवश्यक सेवा वाले) भारी वाहनों को भी समय 4 बजे से 10 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें