Nainital News

हल्द्वानी में बेखौफ बदमाश, पॉश इलाके में फायरिंग, छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी रहा युवक घायल

हल्द्वानी के पॉश इलाके कलावती चौराहे पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रसंघ के चुनाव लड़ चुके गौरव वानखेड़े नाम के युवक पर फायरिंग हुई और गोली गौरव के हाथ के पास से छूकर निकल गई, घायल गौरव का बेस अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। हल्द्वानी में आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल रही है।

पीड़ित ने बताया कि सोनू घनेला और उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि सोनू घनेला जिला बदर होने के बाद भी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है, 2 दिन पूर्व ही नकाबपोश बदमाशों ने बरेली रोड में लूट की घटना को अंजाम दिया है। आज फिर फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत है।

जानकारी के मुताबिक मल्ला गोरखपुर के रहने वाले गौरव के अनुसार 1 दिन पूर्व कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और पुलिस में शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी थी, जिसके चलते वह पुलिस को रिकॉर्डिंग नहीं दे पाया लेकिन आज उसके साथ यह घटना घटी वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें